21 जून 2024 - 05:24
इमाम हुसैन के रौज़े से ऐलान लंदन में आशूरा को लहराएंगे 40000 से ज़्यादा अलम

इमाम हुसैन अ.स. के रौज़े के उप प्रबंधक डॉ अला ज़ियाउद्दीन ने कहा: शेख अब्दुल महदी अल-करबलाई के समर्थन से इस साल आशूरा के दिन लंदन के केंद्र में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर 40,000 अलम फहराए जाएंगे।

इमाम हुसैन  अ.स.  के रौज़े की तरफ से एक बार फिर ऐलान किया गया है कि इस बार लंदन की सड़कों पर 40000 से ज़्यादा अलम लहराएंगे जिस पर इमाम हुसैन अ.स.  के रौज़े के लोगो समेत मानवाधिकार और इमाम हुसैन अ.स. से संबंधित स्लोगन होंगे।

इमाम हुसैन रौज़े के उप प्रबंधक डॉ अला ज़ियाउद्दीन ने कहा: शेख अब्दुल महदी अल-करबलाई के समर्थन से इस साल आशूरा के दिन लंदन के केंद्र में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर 40,000 अलम फहराए जाएंगे।